Bhadohi News: मड़हे में बैठे बारहसिंघा को जैसे ही वन विभाग की टीम ने पकड़ने के लिए फंदा फेंका। बारहसिंघा लगभग 12 फीट ऊंची छलांग लगाते हुए फरार हो गया। लोगों ने बताया कि दौड़ते-भागते समय बारहसिंघा मामूली रूप से जख्मी भी हुआ है। रेंजर रामेश्वरनाथ ने बताया कि फिलहाल बारहसिंघा पकड़ में नहीं आया है।
गोपीगंज नगर रविवार की सुबह अचानक बारहसिंघा को देख लोगों में चर्चा का विषय बन गया। कस्बे में बारहसिंघा देखते ही युवकों ने उसका पीछा किया। माधोरामपुर के हरिजन बस्ती में एक मड़हे में जाकर बैठ गया। सूचना के बाद पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने जैसे ही उसे पकड़ने को फंदा फेंका। बारहसिंघा लगभग 12 फीट लंबी छलांग लगाकर भाग हो गया।
विज्ञापन
नगर में रविवार की सुबह थाना परिसर के बगल स्थित भाजपा नेता संजय यादव के मकान में एक बारहसिंघा को टहलते देखा गया। लोगों का शोर सुनकर वह इधर-उधर भागने लगा। गलियों से होते हुए माधोरामपुर हरिजन बस्ती पहुंच गया। जहां फूलचंद चौधरी के मड़हे में पहुंचकर वहीं सुस्ताने लगा। लोगों ने मड़हे को चारों तरफ से घेर लिया और इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही औराई रेंजर रामेश्वनाथ शुक्ला व बीट प्रभारी प्रदीप मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
टीम ने बारहसिंघे को पकड़ने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। मड़हे में बैठे बारहसिंघा को जैसे ही वन विभाग की टीम ने पकड़ने के लिए फंदा फेंका। बारहसिंघा लगभग 12 फीट ऊंची छलांग लगाते हुए फरार हो गया। लोगों ने बताया कि दौड़ते-भागते समय बारहसिंघा मामूली रूप से जख्मी भी हुआ है। रेंजर रामेश्वरनाथ ने बताया कि फिलहाल बारहसिंघा पकड़ में नहीं आया है। अब जैसे ही उसकी कहीं देखे जाने की सूचना मिलेगी। वन विभाग की टीम पहुंचकर उसे पकड़ेगी।