फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोहीः सुरक्षा कारणों से टली विधायक विजय मिश्र की पेशी, समर्थक और करीबी करते रह गए इंतजार

Wed, 07 Jul 2021 06:49 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

ज्ञानपुर सीट से लगातार चौथी बार विधायक बने विजय मिश्र के खिलाफ जुलाई 2020 में ताबड़तोड़ छह से सात मुकदमे दर्ज हुए। इसमें व्यापारी को धमकी, रिश्तेदार की जमीन हड़पने, ग्राम प्रधान के लेटरपैड का दुुरुपयोग और सामूहिक दुष्कर्म आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्र। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा सेंट्रल जेल में निरुद्ध विधायक विजय मिश्रा को पुलिस लाइन से गारद नहीं मिलने की वजह से बुधवार को सीजेएम कोर्ट में उनकी पेशी नहीं हो सकी। दरअसल सुरक्षा, ब्लॉक प्रमुख चुनाव और कोविड के कारण पुलिस और जिला प्रशासन ने विधायक विजय मिश्र की पेशी को टालने का निर्णय लिया। हालांकि फिलहाल अभी वीडियो कांफ्रेंसिंग से ही उनकी सुनवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर बाहुबली विधायक के समर्थकों के नहीं आने से उनके समर्थकों और करीबियों में मायूसी छा गई ।  गौरतलब हो कि भदोही के ज्ञानपुर सीट से लगातार चौथी बार विधायक बने विजय मिश्र के खिलाफ जुलाई 2020 में ताबड़तोड़ छह से सात मुकदमे दर्ज हुए। इसमें व्यापारी को धमकी, रिश्तेदार की जमीन हड़पने, ग्राम प्रधान के लेटरपैड का दुुरुपयोग और सामूहिक दुष्कर्म आदि शामिल रहे।

उनके साथ पत्नी एमएलसी रामलली मिश्र, बेटे विष्णु मिश्र और नाती ज्योति मिश्र के खिलाफ भी केस दर्ज हुए। अगस्त में मध्य प्रदेश के आगरा से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस समय वह सेंट्रल जेल आगरा में बंद है। रिमांड न बनने के कारण सीजेएम खातून बेगम की अदालत ने बुधवार को उन्हें तलब किया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दरअसल, विधायक विजय मिश्र की पेशी पर उन्हें कड़ी पुलिस अभिरक्षा में ले जाया जाता है। इसके लिए पुलिस लाइन से सशस्त्र गारद उन्हें पेशी पर जानी थी। सेंट्रल जेल प्रशासन ने विधायक को कोर्ट भेजने के लिए गारद मांगी थी, हालांकि ब्लॉक प्रमुख चुनाव और कोविड के कारण गारद नहीं मिल सके। जिससे विधायक की कोर्ट में पेशी नहीं हो सकी। 

पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि सुरक्षा कारणों से विधायक की पेशी नहीं हो सकी। जिसके पीछे ब्लॉक प्रमुख चुनाव माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर विधायक के करीबी और समर्थक उनके आने की खबर से काफी प्रसन्न थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें