अवैध कारोबार की पूरी देख-रेख एवं संचालन गिरोह का सरगना सुशील कुमार गौड़ उर्फ पंडे निवासी कोईरौना करता है। जो पैसा मिलता है आपस में बांट लिया जाता है। आबकारी अधिकारी ने बताया कि मामले में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
साहब लाल को गिरफ्तार किया गया है जबकि विपिन मिश्रा, अभिनव दूबे, कल्लू साहू, सुशील कुमार गोंड निवासी पैगहां की तलाश की जा रही है। वांछितों की क्राइम कुंडली निकाली जा रही है। इसके पूर्व भदोही के पिपरिस, ऊंज के सुभाषनगर में सरकारी दुकानों में मिलावटी शराब मिल चुकी है।