फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील का भार नहीं उठा पा रहा फायर ब्रिगेड- अगलगी की खबरों में पैकेज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। कहने को तो तीनों तहसील क्षेत्रों में फायर स्टेशन स्थापित हैं लेकिन सदर तहसील ज्ञानपुर के करीब 190 गांवों का भार दमकल विभाग सह नहीं पा रहा है। अग्निशमन अधिकारी अनिल प्रताप सरोज का कहना रहा कि ज्ञानपुर केंद्र से जुड़े गांवों में होने वाली आग की घटनाओं को काबू करने के लिए चार बड़े, दो छोटे एवं एक बुलट फायर किट काम कर रहे हैं। नगरीय क्षेत्रों की अपेक्षा ग्रामीण अंचलों के खेतों में अगलगी की घटनाओं को काबू कर पाना मुश्किल होता है। रास्ते का अभाव मुख्य वजह बनती है।

एक गाड़ी मिर्जापुर से हुई अटैच
ज्ञानपुर। नवरात्र के शुरू होते ही उच्चाधिकारियों के निर्देश एक बड़े वाहन को विंध्याचल मंदिर से संबद्ध किया गया है। वापसी के बाद घटनाओं पर राहत पाने के लिए मदद मिलने लगेगी। अभी भी मुख्यालय से जुड़े फायर केंद्र पर चालक और सिपाहियों की कमी बनी हुई है जिसके लिए निदेशालय को लिखा भी जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्जर तार बदलने की मुखर हो रही आवाज
ज्ञानपुर। किसानों के लिए मुसीबत बने जर्जर तारों को अब बदलने की आवाज भी मुखर होने लगी है। किसान सुनील सिंह, पवन सिंह, शिवपूजन सिंह, उमाशंकर, शिवराज सिंह, आनंद सिंह, कैलाशनाथ सिंह, आरएस गुप्ता आदि ने अधिशासी अभियंता से अभियान चलाकर जर्जर हो चुके तारों को बदलवाने की पहल शुरू कराने पर बल दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें