फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड पहुंचा कामायनी एक्सप्रेस के संचालन का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपीगंज। एक से 15 अप्रैल तक मडुआडीह-इलाहाबाद सिटी रेल खंड पर बतौर ट्रायल वाराणसी से चल कर लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक जाने वाली 11071 डाउन- 11072 डाउन कामायनी एक्सप्रेस को नियमित करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। गत सप्ताह महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे को तो शनिवार को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को पत्रक भेज कर पूर्व सभासद अनीस अख्तर ने अनवरत संचालन की मांग की। फरवरी माह से उत्तर रेलवे में चल रहे तकनीकी कार्यों को लेकर वाराणसी-भदोही रूट से चलने वाली कामायनी और सारनाथ एक्सप्रेस को पूर्वोत्तर रेलवे के मडुआडीह-इलाहाबाद सिटी रूट से ट्रायल पर संचालन मार्च माह तक कराया गया। पुन: अवधि को बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दिया गया। इस बीच चल रहीं उक्त ट्रेनों से यात्रा करने वालों को काफी राहत मिलने के अलावा ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर दिया गया ठहराव राजस्व को भी बढ़ा दिया है और नियमित हो जाने पर और भी बढ़ जाएगा। इतना ही नहीं भदोही रूट से यह ट्रेनें 44.44 फीसद लेटलतीफी का दंश झेल रही थीं लेकिन ट्रायल रूट पर मात्र 10 फीसद ही लेट होने की संभावना देखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें