फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बालिका, नौ किशोर सहित 46 लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हो रही है। रविवार को एक आठ वर्षीय बालिका व नौ किशोरों सहित कुल 46 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें पट्टी बेजांव के सर्वाधिक नौ लोग पॉजिटिव मिले। लगातार 30 से ज्यादा संक्रमित मिलने से अब जिले में सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 236 पहुंच गई है।
विज्ञापन

रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार कुल 46 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसमें सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हैं। साठ वर्ष या उससे ज्यादा उम्र के भी तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही चिकित्सक, बैंककर्मी, डाकघर के कर्मचारी आदि भी संक्रमित मिले हैं। उधर, 13 लोग रविवार को स्वस्थ हो गए। विभागीय आंकड़ों के अनुसार बीते करीब पांच दिन से लगातार 30 से ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं। शनिवार को 2206 लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिसमें 46 पॉजिटिव और 2159 निगेटिव आए। बाजार में संक्रमण बढ़ने के बावजूद काफी संख्या में लोग कोविड नियमों का उल्लंघन करते हुए नजर आ रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके चक ने बताया कि सभी संक्रमितों को होम क्वारंटीन कर इलाज शुरू कर दिया गया है। कहा कि जो लोग टीकाकरण से वंचित रह गए हैं वे जल्द करा लें। कोरोना से बचाव के लिए टीका जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें