फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलाव की चिंगारी बनी काल, झुलसकर वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी थानाक्षेत्र के बरैला गांव में रविवार को सुबह अलाव की चिंगारी से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिवार के लोगों ने झुलसी वृद्धा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बरैला गांव में शनिवार की शाम लालमणि यादव के परिवार के लोग अलाव ताप रहे थे। रात करीब नौ बजे सभी लोग अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। अलाव जलाने वाली शोभना देवी (76) पत्नी लालमणि परिवार के लोगों से बोरसी को खाट के समीप रखवा लीं। इसके बाद परिवार के लोग अपने कमरों में सोने चले गए। इस बीच रविवार को सुबह जब छह बजे तक शोभना देवी नहीं उठीं तो घर वाले कमरे में गए। जहां अलाव की चिंगारी से खाट आधा जल गया था। जिसकी चपेट में आने से शोभना भी गंभीर रूप से झुलस गई थीं। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें भदोही के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां रविवार को दोपहर में उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें