फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

95 हजार पेंशनरों के खाते में भेजे गए 28.64 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में वृद्धा, निराश्रित और दिव्यांगजन योजना में 95 हजार लाभार्थियों के खाते में एक-एक हजार प्रतिमाह की दर से तीन-तीन हजार रुपये सहित बुधवार को 28.64 करोड़ रुपये भेजे गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बटन दबाते ही लाभार्थियों के खाते में रकम पहुंच गई।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 50 हजार वृद्धजन, 31 हजार निराश्रित महिला पेंशन और 14 हजार दिव्यांगजन एवं कुष्ठ रोगियों के खाते में 28.64 करोड़ पेंशन की धनराशि भेजी गई। जनवरी, फरवरी व मार्च तीन महीने की पेंशन राशि तीन हजार की दर से भेजी गई। पूर्व में यह रकम 500-500 की दर से लाभार्थियों के खाते में भेजी जाती थी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड-19) के तहत 119 लाभार्थियों के खाते में प्रतिमाह 4000 रुपये की दर से 23 लाख 16 हजार और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के 24 लाभार्थियों के खाते 2500 रुपये प्रतिमाह की दर से एक लाख 80 हजार रुपये भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें