फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी और खराब होगा मौसम, ओलावृष्टि की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड के बीच बृहस्पतिवार को बारिश संग तेज हवाओं ने गलन बढ़ा दी। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव के आसपास ही नजर आए। आने वाले तीन से चार दिनों तक मौसम अभी और खराब हो सकता है। सात से नौ जनवरी के बीच हल्की बारिश संग ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

दिसंबर के दूसरे पखवारे से शुरू हुई ठंड कम नहीं हो रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी संग एक सप्ताह पूर्व हुई बारिश से गलन में इजाफा हो गया है। बृहस्पतिवार को सुबह मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। धुंध, कोहरा संग आसमान में काले बादलों की दस्तक बढ़ने से किसान चिंतित हो गए। सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि दोपहर बाद करीब आधे घंटे तक रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। बारिश संग तेज हवाएं चलने से ठिठुरन और भी बढ़ गई। हल्की बारिश से नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक की सड़के कीचड़ से सन गईं। कोहरे के कारण रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। कई ट्रेनें जहां एक से तीन घंटे तक विलंबित रहीं, वहीं सड़कों पर रेंग-रेंगकर वाहन गुजरे। हालांकि दोपहर तक कोहरा हटने पर सब कुछ सामान्य हो गया। मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदल गया है। नौ से 10 जनवरी तक हल्की बारिश संग तेज हवा चलने की संभावना है। कुछ जिलों में ओलावृष्टि की संभावना है। जिससे जिले में भी कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 13.4 और अधिकतम एक डिग्री घटकर 19 पर पहुंच गया। उन्होंने पशुपालकों से आग्रह किया कि पशुओं को छायादार स्थान पर बांधे। जहां हवा और बारिश से बचाव हो सके। ओला गिरने की संभावना के मद्देनजर किसान सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें