फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में लगेंगे 2150 कक्ष निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के साथ ही जिले में मार्च में संभावित बोर्ड परीक्षा की तैयारी भी चल रही है। केंद्रों का निर्धारण होने के बाद अब कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी की कवायद शुरू हो गई है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 48 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं पर 2150 कक्ष निरीक्षक लगाए जाएंगे। इसके लिए राजकीय, वित्तपोषित और वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों की सूची मांगी जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण 2021 में बोर्ड परीक्षा नहीं हो सकी थी। प्राइमरी से लेकर हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और उच्च शिक्षा के छात्र-छात्राओं को प्रमोट कर दिया गया। 2022 में विधानसभा चुनाव के कारण परीक्षा करीब एक महीने विलंब से शुरू होने की संभावना है। 10 मार्च तक चुनाव का परिणाम के बाद परीक्षा होने का अनुमान है। इसके पूर्व बोर्ड की ओर से जिले में 75 केंद्र निर्धारित हुए, हालांकि बाद में छात्र-छात्राओं की दिक्कत को देखते हुए परीक्षा निर्धारण समिति ने बढ़ाकर उसे 90 कर दिया। हाईस्कूल में 26 हजार 111 और इंटरमीडिएट में 22 हजार 503 परीक्षार्थियों संग कुल 48 हजार 614 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। 20 छात्र-छात्राओं पर एक कक्ष निरीक्षक के हिसाब से विभाग कुल 2150 कक्ष निरीक्षकों को लगाने की योजना बना रहा है। 183 माध्यमिक और इंटर कॉलेजों से शिक्षकों की सूची मांगी जा रही है। इसमें पूर्व में कक्ष निरीक्षक बने शिक्षकों को वरीयता दी जाएगी। माध्यमिक से कक्ष निरीक्षक कम होने पर बेसिक शिक्षा से उसकी पूर्ति होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक एनएल गुप्ता ने कहा कि चुनाव संग बोर्ड की तैयारी चल रही है। दो हजार से अधिक कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके लिए स्कूलों से कक्ष निरीक्षकों की सूची मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें