फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 पीठासीन और मतदान अधिकारी अनुपस्थित

विज्ञापन
सेंट थॉमस स्कूल में पीठासीन अधिकारियों को जानकारी देते मास्टर ट्रेनर। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह और बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने शुक्रवार को सेंट थॉमस स्कूल में चल रहे मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। इस दौरान 18 पीठासीन और मतदान अधिकारी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मतदान में किसी का आतिथ्य स्वीकार न करें। आयोग के दिशा-निर्देश के तहत ही चुनाव को संपन्न कराना है। मास्टर ट्रेनर राकेश सिंह ने मॉकपोल और कंट्रोल यूनिट संग वीवीपैट के बारे में जानकारी दी की। प्रशिक्षण के पहली पाली में दिलीप निगम, विजय कुमार, सुभाष चंद, बसंत लाल, प्रभात कुमार सिंह, प्रमोद चंद पांडेय, रमाशंकर मौर्य, अख्तर अली, राहुल कुमार मौर्य जबकि दूसरी पाली में मनोज कुमार, मनोज कुमार, ज्ञानेंद्र नाथ श्रीवास्तव, हरगोविंद सिंह, अखंड प्रताप, अभिमन्यु पटेल, अनवर अहमद अंसारी, मनोज कुमार चौधरी अनुपस्थित रहे। सभी को छह फवरी को प्रशिक्षण में आने के लिए मौका दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें