फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 हजार 465 ने लगवाई वैक्सीन, 831 किशोर शामिल

विज्ञापन
सीएचसी गोपीगंज में कोरोना वैक्सीन लगवाती किशोरी। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में कोरोना संकमण से बचाव के लिए टीकाकरण की रफ्तार तेज कर दी गई है। मंगलवार को 160 से भी अधिक बूथों पर 21 हजार 350 लक्ष्य के सापेक्ष 11 हजार 465 लोगों को वैक्सीन लगाया गया। इसमें 7602 लोगों ने प्रथम जबकि 3863 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसमें नौ स्वास्थ्य केंद्रों पर 831 किशोरों ने उत्साह संग वैक्सीन की पहली खुराक ली।
विज्ञापन

जिले में 15 से 18 साल के बच्चों को टीका लगाने का अभियान शुरू है। टीका लगवाने को लेकर स्कूली बच्चों में उत्साह देखने को मिल रहा है। हाईस्कूल व इंटर विद्यालयों में छात्र-छात्राएं आगे आकर कोवैक्सीन की पहली डोज लगवा रहे हैं। स्कूल प्रबंधन भी बच्चों और उनके अभिभावकों को जागरूक करने में जुटा है। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने कहा कि स्कूलों में अवकाश होने के बाद भी छात्र-छात्राएं वैक्सीनेशन को लेकर उत्साहित हैं। नौ केंद्रो पर 900 के सापेेक्ष 831 युवाओं ने कोरोना का टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें