फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
विज्ञापन

मानिकचंद (बस्ती)। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के तेनुआ गांव के युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। उसके पास से मिले सुसाइड नोट में पत्नी और साले पर प्रताड़ित करने आरोप लगाया गया है। वाल्टरगंज पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

तेनुआ गांव निवासी 32 वर्षीय सोनू गुप्ता की शादी 2017 में हुई थी। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे सोनू ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद भाई हनुमान को फोन कर इसकी जानकारी दी। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां से बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेल में शनिवार को उसकी मौत हो गई। एसओ वाल्टरगंज दुर्विजय सिंह ने बताया कि शव का गोरखपुर में ही पोस्टमार्टम हो रहा है। उसके पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें