फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: वोटर आईडी नहीं, तो इन 12 विकल्पों से कर सकते हैं मतदान

Thu, 03 Mar 2022 02:18 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

डीएम सौम्या अग्रवाल ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। मतदाता पहचान पत्र अगर कहीं गुम हो गया है, तब भी आप मतदान कर सकते हैं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मतदाता - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मतदान के दिन हर मतदाता घर से निकलकर बूथ तक आए और मतदान करें। इसके लिए सभी तरह की व्यवस्थाएं की गई है। नए बने वोटरों के घर कार्ड पहुंचाए गए हैं और मतदाता पर्ची का वितरण भी किया गया है। इस बीच मतदाता एक सवाल पूछ रहे हैं कि अगर उसका वोटर कार्ड खो गया तो वह कैसे मतदान करें।

विज्ञापन


इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम सौम्या अग्रवाल ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। मतदाता पहचान पत्र अगर कहीं गुम हो गया है, तब भी आप मतदान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता पहचान पत्र के अलावा 12 अन्य पहचान पत्र भी हैं, जिन्हें दिखाकर आप मतदान कर सकते हैं।

यह हैं वोटर आईडी के विकल्प

1- आधार कार्ड

विज्ञापन

2- मनरेगा जाब कार्ड
3- बैंक या डाकघर से जारी फोटो युक्त पासबुक
4- स्वास्थ्य बीमा कार्ड
5- ड्राइविंग लाइसेंस
6- पैन कार्ड
7- एनपीआर के अंतर्गत आरजीआइ से जारी स्मार्ट कार्ड
8- भारतीय पासपोर्ट
9- फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज
10- केंद्र, राज्य, लोक उपक्रम या कंपनी से जारी पहचान पत्र
11- सांसदों, विधायकों को जारी सरकारी पहचान पत्र
12- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय से जारी यूनिक डिसएबिलिटी कार्ड (यूडीआइडी)


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें