फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पेड़ से लटका मिला महिला का शव

Sat, 17 Aug 2024 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी। सिरौली वैश्य गांव में शनिवार की दोपहर आम के पेड़ से लटका हुआ महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कोटेदार लवकुश सिंह ने 112 डायल कर पुलिस को घटना की सूचना दिया। घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। छावनी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


सिरौली वैश्य निवासी साधना देवी (42) की शादी राजाराम से करीब आठ वर्ष पूर्व हुई थी। दोनों की छह वर्षीय पुत्री माही है। शनिवार को परिवार में बिजली के पंखे को लेकर अनबन हुई थी। दोपहर में साधना का शव घर के पास के आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। साड़ी के फंदे से शव लटक रहा था। उधर से गुजर रहे किसी ग्रामीण ने महिला का शव देखकर शोर मचाया। मौके पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची छावनी पुलिस ने घटना के बारे में पति व अन्य लोगों से जानकारी ली। एसएचओ राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही स्थिति स्पष्ट होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें