फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जमीन देने के नाम पर महिला से ठगी, दो पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। विकास खंड बहादुरपुर के गजया गांव की रहने वाली एक महिला ने गांव के ही व्यक्ति पर खेत लिखने के नाम पर लाखों रुपये लेने और बाद में धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम गजया निवासी सुशीला पत्नी रामचन्दर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के लक्ष्मी प्रसाद यादव ने अपनी बेटी के इलाज का हवाला देकर उससे 2.11 लाख रुपये उधार लिए थे। बदले में चार बिस्वा जमीन लिखने का भरोसा दिया गया था। बाद में दो हजार रुपये और लिए गए। स्टांप पर 2.11 लाख रुपये दर्ज बताए गए हैं।

आरोप है कि जब उसने जमीन अपने नाम कराने की बात कही तो आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। इसी दौरान आरोपी ने उक्त जमीन अपनी पत्नी संगीता के नाम कर दी। इसके बाद जब महिला ने अपना पैसा वापस मांगा तो आरोपी और उसकी पत्नी ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर और न्यायालय के आदेश के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें