फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर महिला के खाते से साढ़े 20 हजार निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
खाते से साढ़े 20 हजार निकाला
विज्ञापन

बैलेंस चेक करते समय बदला एटीएम कार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत/बस्ती। विक्रमजोत कस्बे में स्थित एटीएम से खाते का बैलेंस चेक करने गई महिला का एटीएम बदल कर उच्चकों ने 20500 रुपये निकाल लिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार को थानाक्षेत्र के कन्हईपुर गांव निवासी 55 वर्षीय शीला सिंह पत्नी चंद्रभान सिंह एसबीआई के चपिलांव शाखा में जाकर अपने खाते से पांच हजार रुपये नकद निकाला। फिर बाहर लगे एटीएम बूथ में जाकर खाते का बैलेंस जांच करने लगीं। केबिन में पहले से मौजूद एक युवक से बैलेंस चेक करने के लिए मदद मांगी। इसी दौरान हाथ की सफाई दिखाते हुए दो उच्चकों ने उस समय एटीएम बदल लिया और थोड़ी देर बाद महिला के खाते में मौजूद 20500 रुपये निकाल लिए। जिसकी शीला सिंह को भनक तक नहीं लगी। जब घरवालों ने मोबाइल पर भुगतान का मैसेज देखा तब जानकारी हुई। रविवार को विक्रमजोत पुलिस चौकी पर पहुंच कर महिला ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। चौकी प्रभारी मनीष जायसवाल ने बताया कि शिकायत मिली है, छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें