फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कच्ची शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

विक्रमजोत। छावनी पुलिस ने माझा क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए शुक्रवार देर शाम एक आरोपित को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मौके से चार सौ लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
अवैध शराब के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम माझा क्षेत्र में कई स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान संदलपुर गांव के सामने झाड़ियों में उठते धुएं को देख टीम वहां पहुंची। मौके पर कच्ची शराब का निर्माण किया जा रहा था। पुलिस ने छापा मारने के दौरान मिले 400 लीटर कच्ची शराब, 500 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब, करीब छह हजार लीटर लहन, आठ पतीला, छह प्लास्टिक के 15 लीटर के जरीकेन, चार लोहे के ड्रम, दो सौ लीटर के दो प्लास्टिक व दो ड्रम लोहे, केमिकल व यूरिया को नष्ट कर दिया। मौके पर शराब बनाने में लिप्त पांच लोगों में एक को दौड़ाकर पकड़ लिया गया, जबकि चार लोग भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपित की पहचान थाना क्षेत्र के संदलपुर गांव निवासी सुग्रीव निषाद के रूप में हुई। वहीं, फरार आरोपियों की पहचान चांदपुर गांव निवासी तेजू, रमेश, गुड्डू व राधेश्याम के रूप में हुई। थानाध्यक्ष छावनी रोहित उपाध्याय ने बताया कि मामले में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पकडे़ गए आरोपित सुग्रीव निषाद न्यायालय रवाना कर दिया है। अन्य चार की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें