फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपडेट,,गला दबाकर की पत्नी की हत्या, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गला दबाकर की पत्नी की हत्या, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

बस्ती। शहर कोतवाली के कांशीराम आवास कॉलोनी डारीडीहा में एक महिला की संदिग्ध हाल में शनिवार देर रात मौत हो गई। मामले में पुलिस ने उसके पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात की वजह पति-पत्नी के बीच विवाद बताई जा रही है।
संतकबीरनगर महुली थाना क्षेत्र बढ़ैयापुरवा निवासी रामकरन चौहान की बेटी इंद्रकला उर्फ किरन (30) की शादी करीब दस साल पहले बस्ती कोतवाली के कांशीराम आवास कॉलोनी डारीडीहा निवासी निवासी हरिश्चंद्र से हुई थी। दोनों की दो संतान आठ साल की बिटिया रिया व छह वर्षीय बेटा छोटू है। हरिश्चंद्र मुंबई में रहकर मेहनत-मजदूरी करता है। इन दिनों वह बस्ती लौट आया है और परिवार के साथ रहता था। पूछताछ में सामने आया कि शनिवार रात हरिश्चंद्र व इंद्रकला के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि गुस्से में आए हरिश्चंद्र ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वारदात के बाद आसपास के लोग जुटे और चौकीदार ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाल राधेश्याम राय ने बताया कि मृत महिला के पिता की तहरीर पर इंद्रकला के पति के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें