फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शहर में पूर्ववत की तरह रहेगी साप्ताहिक बंदी

Wed, 01 Jan 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। डीएम रवीश गुप्ता ने उप्र दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम 1962 के अनुसार जनपद के विभिन्न नगरीय क्षेत्रों में साप्ताहिक बंदी का दिन निर्धारित कर दिया है।
विज्ञापन

पूर्ववत की तरह नगरीय क्षेत्र पुरानी बस्ती में सोमवार, गांधीनगर बुधवार, गल्ला मंडी गांधीनगर बृहस्पतिवार, गांधीनगर क्षेत्र के समस्त स्टेशनरी, कचहरी परिसर स्थित समस्त फोटो स्टेट की दुकानें, पेट्रोलियम एवं फर्टिलाइजर डीलर्स तथा नगरीय क्षेत्र स्थित समस्त प्रतिष्ठानों के कार्यालय रविवार, समस्त ऑटो स्पेयर पार्ट्स, समस्त आटो, ट्रैक्टर, टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर तथा सेनेट्री, पेंट्स, मार्बल, टाइल्स एवं भवन निर्माण सामग्री की दुकानें शनिवार, समस्त नाइयों एवं केश प्रसाधनों की दुकानें शनिवार, नगरीय क्षेत्र हर्रैया, बभनान, महराजगंज एवं मुंडेरवा में रविवार तथा नगरीय क्षेत्र कप्तानगंज एवं रुधौली में शनिवार को साप्ताहिक बंदी घोषित की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें