फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सब्जियों के खेत में पानी, किसान मांग रहे भरपाई

Sun, 07 Jul 2024 03:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बारिश से हरी सब्जियों के खेतों में पानी भर जाने के कारण सब्जियों की खेती बर्बाद हो गई।
विज्ञापन

तहसील भानपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमरौली शुमाली रामनगर, मधुबन ,करीमनगर , कुशवाहा , धवरपारा, गिधनी ,चिरैयाडाड, औडजंगल ,जहलीपुर , रामपुर ,अमरौली , पिटाऊट, सेखुई , कोरियाडीह , बनरहीजंगल, भानपुर, महनुआ, हरदिया, पिपरा, बोधपुर, अजगैवाजंगल, बोधपुर आदि गांवों में लगातार हो रही बारिश से सरपुतिया, लौकी, करैला, नेनुआ, कोहड़ा, भिंडी व अन्य हरी सब्जियां के खेतों में पानी भर जाने के कारण सब बर्बाद हो गया।
विज्ञापन

सिकंदरपुर के सब्जी किसान राम किशुन मौर्य का कहना है कि दो बीघा सरपुतिया बर्बाद हो गई। किसान बाबूलाल, बहादुर मौर्या आदि ने बताया कि बारिश से हरी सब्जियों के खेतों में पानी भर जाने के कारण सब बर्बाद हो गया। किसान नेता सुखमंगल सिंह, बृजमंगल सिंह ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि बारिश से हुई किसानों के नुकसान का भरपाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें