फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों का हित भाजपा में सुरक्षित: मेघवाल

विज्ञापन
व्यापारियों के सम्मेलन को संबोधित करते केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
व्यापारियों का हित भाजपा में सुरक्षित: मेघवाल
विज्ञापन

सदैव भाजपा के साथ रहा है जिले का व्यापारी समाज: सांसद
बस्ती। व्यापारियों का हित भाजपा में ही सुरक्षित है। व्यापारी हितों के लिए भाजपा हमेशा काम करती रही है। प्रदेश में कभी जंगलराज हुआ करता था जिसे भाजपा सरकार ने उखाड़ फेंका है। पूरे प्रदेश से दबंग, माफिया या तो भाग गए हैं या जेलों में है। यह बातें भाजपा के व्यापारी सम्मेलन में केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने की। वह अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में आयोजित व्यापारियों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में व्यापारियों को एकजुट होने की जरूरत है, ताकि प्रदेश में भयमुक्त वातावरण में व्यापारी समाज अपना कारोबार कर सके।
सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि बस्ती का व्यापारी समाज हमेशा से भाजपा के साथ रहा है। भाजपा ने हमेशा व्यापारियों के साथ ही सर्वसमाज के हित के लिए काम किया है। उनके आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा, अनूप गुप्ता, भोला प्रसाद अग्रहरि, प्रदीप कुमार कमलापुरी, निखिल मोटानी, महेश वर्मा, हरिनाथ सर्राफ, राधेश्याम कमलापुरी, आशीष उर्फ कल्लू बाबा, सुनील गुप्ता, रामचरन चौधरी, अखंड प्रताप सिंह, सुभाष शुक्ला, ताड़कनाथ जायसवाल, जगदीश अग्रहरि, सूर्य कुमार शुक्ला, राहुल गुप्ता, राजेश गुप्ता, कन्हैया लाल बजाज, अनिल जायसवाल, अमरनाथ कसौधन, संजय वर्मा, अमीरचन्द्र गुप्ता, अरविन्द चौधरी, महेश हिंदुस्तानी, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें