गौर। पं. महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर में शनिवार को सावित्री बाई फुले इकाई की ओर से स्वयंसेवियों ने रैली निकाल स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया।
स्वच्छता रैली को महाविद्यालय के कार्यक्रमाधिकारी व प्राचीन इतिहास विभागाधक्ष डॉ राजेश कुमार तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया रैली महाविद्यालय से होकर रेलवे स्टेशन चौराहा आईटीआई कॉलेज होते हुए ब्लॉक मुख्यालय पहुंची।जहां स्वयंसेवियों ने आमजन लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि हर व्यक्ति का है यही सपना, स्वच्छ बने भारत अपना, बापू ने दिया था संदेश,स्वच्छ रखो भारत देश।इसी स्लोगन के साथ लोगों को अपने आसपास विशेष साफ- सफाई रखने का संदेश दिया।उसके बाद रैली वापस महाविद्यालय आई।बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि रहे महाविद्यालय के संस्कृत विभाग के सहायक आचार्य डॉ सुधीर कुमार ने भौतिक और आध्यात्मिक (आंतरिक) दोनों पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। विशिष्ट अतीत कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य सत्य प्रकाश ने कहा कि शिविर में जब बच्चे टोली बनाकर एक साथ रहते हैं,तो उन्हें सामाजिक ज्ञान के अलावा बहुत कुछ सीखने और जानने का अवसर मिलता है।छात्रा शालिनी,कुसुम,वैष्णवी श्रीवास्तव आंचल मिश्रा,शकीना, सविता व छात्र दुर्गेश,अनिल वर्मा,मायाराम,अखिलेश आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।इस मौके पर डॉ गजेंद्र उबारन गिरि,डॉ भारत गौतम,डॉ सीमा जायसवाल, पूजा,राम प्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे।