ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुंडा कुंवर में आजादी के बाद से अब तक संपर्क मार्ग का निर्माण नहीं हो सकता। इससे आक्रोशित 500 की आबादी वाले गांव पूरे तिलक के लोगों ने रविवार को संपर्क मार्ग के लिए धरना प्रदर्शन किया। समाजसेवी चंद्रमणि पांडये सुदामा ने कहा कि छह माह के अंदर यदि मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया तो विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर आंदोलन किया जाएगा।
ग्रामीण शिवकुमार भट्ट, संदीप भट्ट, अलगू प्रसाद शर्मा, ठाकुर प्रसाद, कपिल देव, अंजनीकुमार, सुरेंद्र पिंटू, हजारीलाल, ओमप्रकाश, राममिलन, सहदेव, केदारनाथ, राधेश्याम, ठाकुर प्रसाद, रामनिरंजन आदि ने बताया कि संपर्क मार्ग के लिए कई बार अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों से अपील की गई। हर कोई आश्वाासन की घुट्टी पिलाकर टाल देता है। ग्रामीणों ने कहा कि मार्ग न बनने पर मतदान का प्रयोग नहीं करेंगे।