फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड नहीं तो वोट नहीं: संपर्क मार्ग निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, गांव वाले बोले- करेंगे विधानसभा चुनाव का बहिष्कार

Sun, 14 Nov 2021 06:46 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

ग्रामीणों ने कहा कि मार्ग न बनने पर मतदान का प्रयोग नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विरोध करते ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुंडा कुंवर में आजादी के बाद से अब तक संपर्क मार्ग का निर्माण नहीं हो सकता। इससे आक्रोशित 500 की आबादी वाले गांव पूरे तिलक के लोगों ने रविवार को संपर्क मार्ग के लिए धरना प्रदर्शन किया। समाजसेवी चंद्रमणि पांडये सुदामा ने कहा कि छह माह के अंदर यदि मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया तो विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन


ग्रामीण शिवकुमार भट्ट, संदीप भट्ट, अलगू प्रसाद शर्मा, ठाकुर प्रसाद, कपिल देव, अंजनीकुमार, सुरेंद्र पिंटू, हजारीलाल, ओमप्रकाश, राममिलन, सहदेव, केदारनाथ, राधेश्याम, ठाकुर प्रसाद, रामनिरंजन आदि ने बताया कि संपर्क मार्ग के लिए कई बार अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों से अपील की गई। हर कोई आश्वाासन की घुट्टी पिलाकर टाल देता है। ग्रामीणों ने कहा कि मार्ग न बनने पर मतदान का प्रयोग नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें