फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 7,093 को लगा टीका, 8,500 रखा गया था लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 7,093 को लगा टीका, 8,500 रखा गया था लक्ष्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में स्वास्थ्य केंद्रों पर 7,093 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। टीका लगाने का लक्ष्य 8,500 रखा गया था। वहीं महिला अस्पताल में कोविशील्ड वैक्सीन नहीं पहुंची। वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोग बिना टीकाकरण के निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में 10 बजे से टीकाकरण कार्य शुरू होना था, लेकिन कोविशील्ड वैक्सीन नहीं मिली। लोग खड़े होकर इंतजार किए। बाद में कर्मियों ने बताया कि केवल को-वैक्सीन लगेगी। कोविशील्ड वैक्सीन नहीं है। वहीं जिला अस्पताल में 332 लोगों को कोविशील्ड व 50 लोगों को को-वैक्सीन की डोज दी गई। ओपेक चिकित्सालय कैली में 62 को कोविशील्ड व 20 को-वैक्सीन लगी। 17 सीएचसी-पीएचसी पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। नोडल अधिकारी डॉ. एके कुशवाहा ने बताया कि कोविशील्ड वैक्सीन पर्याप्त न होने के चलते महिला अस्पताल में वैक्सीन नहीं दी गई। शुक्रवार को वृहद टीकाकरण अभियान चलेगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया 10 हजार कोविशील्ड व 11 हजार को-वैक्सीन उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें