फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘किसान निधि के लिए पात्र किसानों का ठीक कराएं खाता’

विज्ञापन
मण्डलायुक्त गोविंद राजू एनएस ने विभागीय अधिकारियों के साथर बैठक किया। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
‘किसान निधि के लिए पात्र किसानों का ठीक कराएं खाता’
विज्ञापन

- आयुक्त ने की बैठक, जाना योजनाओं का हाल
- दुग्ध उत्पादन बढ़ाने व बकाया गन्ना मूल्य दिए जाने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अभियान चलाकर सभी पात्र किसानों का खाता ठीक करें ताकि उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाया जा सके। मुख्यमंत्री निराश्रित बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक किसानों से संपर्क कर के गोवंश उनके सुपुर्दगी में दिया जाय। यह निर्देश आयुक्त गोविंद राजू एनएस ने विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।
मंडलायुक्त सभागार में आयोजित पहली समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि माहवार लक्ष्य निर्धारित कर उसकी पूर्ति सुनिश्चित करें। कहा कि निराश्रित गोवंश को प्रत्येक वृहद गो संरक्षण केंद्रों में 200-200 पशु रखा जाय। मंडल में इस प्रकार के कुल छह वृहद गो संरक्षण केंद्र हैं। पशु टीकाकरण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि बरसात को देखते हुए शत प्रतिशत पशुओं का टीकाकरण एवं टैगिंग किया जाय। निर्देश दिया कि उर्वरक कंट्रोल आर्डर एवं सीड एक्ट के साथ कीटनाशी अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाय। नैनो यूरिया तथा घुलनशील उर्वरक का किसानों के बीच प्रयोग के संबंध में जानकारी तलब किया है। पर्याप्त मात्रा में यूरिया, डीएपी, एमओपी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के आयुक्त ने निर्देश दिए हैं। गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा किया। उन्होंने दुग्ध समितियों की संख्या बढ़ाये जाने व दुग्ध उत्पादन बढ़ाने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने सोलर फोटो बोलटेईक सिचांई पंप की मंडल में आवश्यकता को देखते हुए अतिरिक्त मांग शासन को भेजवाने का निर्देश दिया है। संचालन प्रभारी संयुक्त विकास आयुक्त/उप निदेशक अर्थ एवं संख्या एनएन राय ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें