फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक छत के नीचे तीन तरह से होगा इलाज

विज्ञापन
उद्घाटन करते सांसद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रुधौली। 
विज्ञापन

क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित आयुष चिकित्सालय का शिलान्यास बुधवार को समारोह पूर्वक किया गया। इस अस्पताल में होम्यौपैथिक, आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सा का लाभ आमजन को मिलेगा।
तहसील क्षेत्र के बखारियां में सांसद हरीश द्विवेदी, क्षेत्रीय विधायक संजय प्रताप जायसवाल एवं डीएम सुशील कुमार मौर्य ने शिलान्यास किया। इस अस्पताल में एक साथ 50 मरीजों को भर्ती करने की भी व्यवस्था होगी। इसके साथ यहां पर 12 प्राइवेट वार्ड एवं चार जनरल वार्ड भी होंगे। इसमें भर्ती होकर मरीज पूरा इलाज करवा सकता है। अस्पताल निर्माण की लागत लगभग सात करोड़ अनुमानित है। इस भवन में कुल 14 परीक्षण कक्ष भी होंगे। इसमें मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न प्रकार की जांच की जाएगी। इस तीन मंजिले अस्पताल के लिए लगभग 3.5 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि वर्तमान में अंग्रेजी दवाओं की अधिकता से प्राचीन चिकित्सा पद्धति जैसे आयुर्वेदिक, यूनानी इत्यादि के धीमे प्रचलन से लोग कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। कहा कि केवल अंग्रेजी दवाइयों के अधिक प्रयोग से कई बीमारियां बढ़ जाती हैं। अस्पताल के खुल जाने से निश्चित तौर पर क्षेत्र में पुरानी चिकित्सा पद्धति एक बार फिर पुनर्जीवित होगी। क्षेत्रीय विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि आयुर्वेदिक औषधियां अगर किसी व्यक्ति को फायदा नहीं पहुंचातीं तो नुकसान भी नहीं करती हैं। वहीं, अंग्रेजी दवाओं का प्रयोग किया जाए तो यदि फायदा नहीं कर सकी तो नुकसान जरूर पहुंचा देंगी। सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय, भाजपा जिला मंत्री रवि प्रताप सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान एसडीएम कीर्ति प्रकाश भारती, तहसीलदार रमेश कुमार, गोपाल सिंह, विपिन पांडेय, रामकेवल गुप्ता, रामजतन निषाद, ग्राम प्रधान मोहम्मद निसार अहमद, चंद्रभूषण पांडेय, कपिल यादव, गिरिजेश पाठक, सादिक अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें