फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करतीं महिला कांग्रेस की सदस्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। देशभर में ताबड़तोड़ हो रहीं रेप की घटनाओं पर महिला कांग्रेस ने कठोर कानून बनाए जाने की मांग की है। मंगलवार को जिलाध्यक्ष डॉ. शीला शर्मा के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन देकर स्थानीय प्रशासन को देकर ठोस पहल की मांग की गई है। 
विज्ञापन

डॉ. शीला ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। दोहरे मापदंड से आम आदमी आहत है। कठुआ और उन्नाव की घटनाओं से देश की बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस करने लगी हैं। बलात्कार, छेड़छाड़ की घटनाएं आम हो चुकी हैं। उन्होंने मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने और आरोपियों को मृत्युदंड देने की मांग की है। इस मौके पर रंजना सिंह, रानी आहूजा, नीलम वर्मा, शकुन्तला देवी, बीना पांडे, मंजू भट्ट, पूजा भट्ट, मीरा देवी, मुन्नी देवी, शशि देवी, गिरजा देवी, सूरज देवी, कालिंदी देवी, लालमती देवी, इन्द्रावती देवी, देशमती देवी, जलधारी देवी, देवता देवी, सुषमा तिवारी, विमला रानी, गायत्री देवी, गीता सिंह, रमा चतुर्वेदी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें