फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाघ एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

Sun, 07 Jul 2024 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान-गौर रेलवे स्टेशन के बीच हुआ हादसा , अगल-बगल गांव के रहने वाले थे युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान (बस्ती)। बभनान-गौर रेलवे स्टेशन के बीच अमरूतहिया गांव के पास बाघ एक्सप्रेस की चपेट में आने से अगल-बगल के गांव रहने वाले दो युवकों की मौत हो गई। ट्रेन के लोको पॉयलट ने बभनान रेलवे स्टेशन पर गाड़ी रुकने के बाद स्टेशन मास्टर को सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ को सूचना भेजकर मौके पर भेजा। आरपीएफ व स्टेशन मास्टर की सूचना के बाद मौके पर पहुंची बभनान चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया ।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की देर रात हावड़ा से चलकर काठगोदाम को जाने वाली बाघ एक्सप्रेस गौर-बभनान रेलवे स्टेशन के बीच अप ट्रैक से गुजर रही थी। इसी बीच पैकोलिया थाना क्षेत्र के गडहादल थम्मन गांव निवासी 34 वर्षीय दुर्गेश कुमार उर्फ कल्लू व उसका 28 वर्षीय साथी गुड्डू पुत्र मंतू सोनकर निवासी आदि शक्ति नगर ट्रेन की चपेट में आ गए। गुड्डू के सिर में गंभीर चोट लगने से चेहरा उड़ गया। पैर पूरी तरह से टूट गया। दुर्गेश कुमार के सीना में गंभीर चोट लगने से ही मौके पर दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के शव करीब 20 मीटर की दूरी पर अप ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। चौकी प्रभारी बभनान धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि स्टेशन मास्टर की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया कि दोनों नशे की आदी थे। वह प्रतिदिन रेलवे ट्रैक के किनारे नशा करने जाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें