फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किसान रजिस्ट्री के मास्टर ट्रेनर को दिया गया प्रशिक्षण

Sun, 07 Jul 2024 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। डीएम रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में किसान रजिस्ट्री प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को प्रशिक्षण दिया गया। सीडीओ जयदेव सीएस ने भी फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

कृषि निदेशालय लखनऊ से प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर डॉ. राजमंगल चौधरी, भूमि संरक्षण अधिकारी अजय कुमार चौधरी, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। डीएम ने निर्देश दिए कि समस्त राजस्व विभाग, पंचायत विभाग एवं कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समयान्तर्गत एक-दूसरे से समन्वय स्थापित कर उक्त कार्य को पूर्ण करते हुए कार्यक्रम को सफल बनावें।
उप कृषि निदेशक अशोक कुमार गौतम ने अवगत कराया कि 01 दिसम्बर 2024 से प्राप्त होने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि उन्हीं कृषकों को प्राप्त होगी, जिनकी फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण हो चुकी होगी। आठ जुलाई को अटल विहारी बाजपेई प्रेक्षागृह में तहसील स्तरीय राजस्व, कृषि एवं पंचायत विभाग के कार्मिकों को प्रशिक्षण देते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जायेगा। बैठक में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला पंचायतीराज अधिकारी के प्रतिनिधि तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें