फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रकों में टक्कर, आवागमन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
दो ट्रकों में टक्कर, आवागमन बाधित
विज्ञापन

वाल्टरगंज (बस्ती)। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर बेलहरा गांव के पास शनिवार को दो ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसके चलते करीब दो घंटे तक मार्ग पर आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के बेलहरा गांव के पास कंटेनर और एक अन्य ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित मिले, लेकिन बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर लंबी दूरी तक वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया। करीब एक बजे यातायात सामान्य हो गया। थानाध्यक्ष दुर्विजय ने बताया कि दोनों ट्रक को क्रेन के मदद से हटवा दिया गया। इस संबंध में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें