फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर पर दो मुकदमे दर्ज किए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर पर दो मुकदमे दर्ज किए गए
विज्ञापन

- सोमवार तड़के कोतवाली पुलिस ने किया था गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। फोरलेन से सटे खोराखार के पास कोतवाली पुलिस से हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर पर दो और मुकदमे दर्ज किए गए। नगर थाने के पिपरागौतम निवासी संतोष सिंह पर हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई है। कोतवाल शिवाकांत मिश्र ने बताया कि उसके विरुद्घ जानलेवा हमला, मारपीट, गैंगस्टर, गुंडा, शस्त्र अधिनियम सहित 21 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन

रविवार रात बरगदवा के पास से चोरी की गई बाइक के सिलसिले में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शिवाकान्त मिश्र व एंटी नारकोटिक के प्रभारी योगेश कुमार सिंह की टीम फेरलेन के हर्दिया चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार कटरा की तरफ से आते दिखायी दिया। रुकने का इशारा करने पर वह बाइक लेकर तेजी से बांसी रोड़ की तरफ भागा। पुलिस के पीछा करने पर खोराखार गांव के पास वह फिसल कर बाइक समेत गिर गया। संयुक्त पुलिस टीम पकड़ने का प्रयास किया, तो तमंचे से एक फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें