फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने कार में मारी टक्कर, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक ने कार में मारी टक्कर, चार घायल
विज्ञापन

- कार में सवार एक की हालत नाजुक
- कप्तानगंज के फ्लाईओवर पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। फोरलेन पर स्थित कप्तानगंज कस्बे के फ्लाईओवर पर बेकाबू ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे कार में सवार चार लोग चोटिल हो गए। उनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

गोरखपुर के तारा मंडल के रहने वाले प्रभात राय अपने मित्रों के साथ देव दर्शन के लिए हरिद्वार गए थे। बुधवार को सभी लोग कार से वापस गोरखपुर जा रहे थे। कप्तानगंज कस्बे के फ्लाईओवर के निकट शाम करीब चार बजे पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दिया। घटना में प्रभात राय को पैर और सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि कार चालक अयोध्या, शिवम वर्मा, शिव प्रताप सिंह, अमन सिंह को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर तक आवागमन बाधित हो गया। एनएचएआई की टीम ने पहुंचकर यातायात बहाल कराया। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें