प्रवक्ता पद के लिए 2022 हुए शामिल 308 ने छोड़ी परीक्षा
- चार केंद्रों पर पर्यवेक्षक रही निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की दूसरे दिन 2021 की पीजीटी प्रवक्ता की परीक्षा में 308 परीक्षार्थी छोड़ दी। जिले के चार केंद्रों पर 2330 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के लिए जीआईसी, जीजीआईसी, खैर इंटर कालेज, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज बनाए गए थे। केंद्रों के सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहे।
परीक्षा की प्रथम पाली में गणित, संस्कृत, अर्थशास्त्र , संगीत के 1168 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 152 अनुपस्थित रहे। जबकि दूसरी पाली में अंग्रेजी,कृर्षि, शिक्षा शास्त्र, सैन्य विज्ञान ,कला के 1162 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 156 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक तैनात रहे। दो सचल दल सभी केंद्रों का भ्रमण करते रहे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक परीक्षा कक्ष में केवल 24 ही परीक्षार्थी बैठाए गए थे। केंद्रों में मोबाइल अथवा दूसरे इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने की मनाही रही।
डीआईओएस डीएस यादव ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष कराने के लिए 50 प्रतिशत दूसरे विभाग के कर्मचारी कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाए गए थे। केंद्रों पर प्रश्नपत्र केंद्र व्यवस्थापक, दो कक्ष निरीक्षकों एवं पर्यवेक्षक की उपस्थिति में खोला गया, जिसकी वीडियो रिकार्डिंग भी कराई गई।