फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आयुष अस्पतालों में उपचार, सर्वे शुरू

विज्ञापन
जिला अस्पताल ​स्थित आयुष विंग में दवा समेत अन्य की जांच करती क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अ​
विज्ञापन
बस्ती। जिलेभर के आयुष अस्पतालों से दवाओं के साथ संसाधनों का ब्योरा मांगा गया है। इसी आधार पर अगले सत्र के लिए दवाएं खरीदी जाएंगी। वहीं हर अस्पताल को मौसमी बीमारियों से जुड़ी दवाएं पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिसकी जांच के लिए क्षेत्रीय आयुष यूनानी अधिकारी की टीम सर्वे कर रही है। टीम पूरा ब्योरा एकत्र करके शासन को रिपोर्ट करेगी।
विज्ञापन

जिन अस्पतालों में छह माह बाद एक्सपायर होने वाली दवाएं अधिक हैं, उन्हें जरूरत के मुताबिक दूसरे अस्पतालों में भेजने के लिए कहा गया था। साथ ही सीएमओ के अधीन संचालित पीएचसी पर कार्यरत आयुष डॉक्टरों की संख्या, औषधि, संसाधन, कंप्यूटर, प्रिंटर और फर्नीचर आदि की जांच की जा रही है। मंगलवार को भारत सरकार आयुष मंत्रालय से प्राप्त गाइडलाइन के अनुसार क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. जगदीश यादव ने मय टीम जिला अस्पताल के आयुष विंग में पहुंचे। यहां सरकार की ओर से दवा खरीद के लिए दिए जाने वाले तीन लाख रुपये के बजट के अनुसार दवाएं हैं कि नहीं इसकी जांच की गई।
पता चला कि तीन साल से दवा आई ही नहीं हैं। इसी प्रकार कंप्यूटर और प्रिंटर की जानकारी ली गई, जिसमें बताया गया कि यह सुविधा अभी किसी भी आयुष अस्पताल में नहीं है। कितनी ओपीडी होती है इसकी जानकारी नोडल अधिकारी आयुष विंग डॉ. वीके वर्मा से ली गई। उन्होंने बताया कि रोजाना ओपीडी होती है। दवाएं कम होने के चलते परेशानी होती है। इसके अलावा आयुर्वेद, यूनानी व होम्योपैथिक अस्पतालों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों से ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें