फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एडूलीडर्स अवॉर्ड से सम्मानित हुए बस्ती के तीन शिक्षक

Mon, 27 Oct 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लखनऊ स्थित नेडा प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत 2047 विषयक शिक्षक संगोष्ठी एवं एडूलीडर्स सम्मान 2025 में बस्ती के तीन शिक्षकों को एडूलीडर्स अवॉर्ड मिला। मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव पशुपालन एवं दुग्ध विकास विभाग मुकेश मेश्राम, पूर्व शिक्षा निदेशक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह और सेवानिवृत्त आईएएस डीएन लाल रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रदेश के सभी 75 जनपदों से चयनित 164 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। बस्ती से राजकीय इंटर कॉलेज गोटवा के प्रवक्ता शैलेश पटवा, पीएमश्री स्कूल बनकटी के शिक्षक बृजेश गुप्ता तथा सल्टौवा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय परसाखाल के शिक्षक विनय पांडेय को प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
दूसरे सत्र में अंतरराष्ट्रीय अयोध्या शोध संस्थान के सलाहकार डॉ. आशुतोष द्विवेदी ने एडूलीडर्स की सराहना की। कहा कि संस्था ने अयोध्या शोध संस्थान के सहयोग से सभी जिलों में रामायण आधारित कार्यशालाओं के माध्यम से संस्कारयुक्त शिक्षा के प्रसार का सराहनीय प्रयास किया गया है। कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र के संपादित शिक्षा के दीप स्तंभ पुस्तक का विमोचन भी किया गया। यह पुस्तक 55 शिक्षकों की सफलता की कहानियों और उनके नवाचारों पर आधारित है। डॉ. सर्वेष्ट ने बताया कि एडूलीडर्स प्रतिदिन शिक्षकों के लिए शिक्षण सामग्री तैयार कर प्रदेश के लगभग डेढ़ लाख शिक्षकों तक पहुंचाता है। इससे शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। कार्यक्रम का संचालन श्वेता सोमवंशी और रोहित प्रताप सिंह ने किया। विनीत पवार ने तकनीकी संचालन की जिम्मेदारी संभाली। प्रबंधन में संतोष कुमार, सुधीर राणा, प्रीति मिश्रा, सत्यजीत द्विवेदी, राधेश्याम दीक्षित, मृदुल दीक्षित आदि शिक्षकों का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें