कलवारी। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कलवारी के एक निजी विद्यालय में बालिकाओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि तेजस्विनी एडवोकेट तथा विशिष्ट अतिथि कलवारी थाने की आरक्षी शुभांगी ने कहा कि आज के इस समाज में बालिकाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। बिना शिक्षा के सुचारु रूप से आप कोई भी काम नहीं कर सकतीं। अब बालक और बालिकाओं में कोई अंतर नहीं रह गया है, सब लोगों को बच्चों को अच्छी शिक्षा देनी चाहिए। बालिकाओं ने स्वागत गीत से लेकर विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसको देखकर आए लोग मंत्रमुग्ध हो गए। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने मिशन शक्ति के बारे में बालिकाओं को जानकारी दी। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। संवाद