फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चोरों ने फ्रिज से निकाल खाई बिरयानी...फिर किया चोरी

Mon, 09 Sep 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
दुबौलिया थाना क्षेत्र में दुकान का ताला तोड़कर चोरो ने किया चोरी।
विज्ञापन
दुबौलिया क्षेत्र के धर्मूपुर गांव के चार जगह हुई चोरी से दहशत
विज्ञापन

दुबौलिया। दुबौलिया-महराजगंज संपर्क मार्ग पर 200 मीटर के दायरे में चार स्थानों पर अज्ञात चोरों ने नगदी और जेवरात पर हाथ साफ किया। एक होटल का ताला तोड़कर फ्रिज में रखा बिरयानी मुर्गा बकायदा कुर्सी पर बैठ कर खाया और सलाद भी चाकू से काटे। जाते समय दुकान से कुछ सामान उठा ले गए।

जानकारी के अनुसार, रविवार की रात धर्मूपुर में चार स्थानों पर चोर हाथ साफ कर चलता बने। सुबह घटना स्थल से करीब एक किमी की दूरी पर सामना बाॅक्स सहित बिखरा हुआ खेतों में मिला। मगर, कीमती सामान नगदी सहित गायब मिले। धर्मूपुर निवासी अर्जुन कुमार का परिवार घर के सामने बरामदे में सो रहा था। दरवाजे से घुसे चोरों ने घर में रखा तीन बॉक्स उठा ले गए।
विज्ञापन

कुछ ही दूर पर सड़क पर जय प्रकाश के होटल के पीछे चोरों ने जंगले का ग्रिल तोड़ दिया। होटल के फ्रिज में रखा मुर्गे का मीट व बिरयानी को निकाल कर सलाद काटकर भरपेट खाया। इस के बाद होटल में रखा चावल और प्याज की बोरी, पंखा व गल्ले में रखा नगदी उठा ले गए। पास के ही राम कुमार सिंह के कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखा केबल उठा ले गए।
विज्ञापन

नहर के पास पारस नाथ मिश्रा के घर में लगा टुल्लू पंप को खोल ले गए। घटना की जानकारी सुबह लोगों को हुई तो डायल 112 को सूचना दी। दुबौलिया पुलिस जांच में जुटी है। एक ही रात में चार घरों में हुई चोरी से लोगों में दहशत का माहौल है। प्रभारी निरीक्षक मोती चंद्र ने बताया की घटना स्थल कीफॉरेंसिक टीम से जांच कराई गई है। पुलिस भी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें