बाइक की डिकी तोड़कर जेवर चोरी
बभनान की घटना, गौर थाने में दर्ज किया गया मुकदमा
बस्ती। बाइक की डिकी तोड़कर नकदी, जेवर व अन्य सामान चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। गौर थाने की पुलिस ने इस आरोप में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
पैकोलिया थानाक्षेत्र के पैकोलिया निवासी अब्दुल कादिर ने तहरीर में बताया है कि छह अक्तूबर की शाम उनकी बाइक बभनान मार्केट में डाकघर मार्ग के पास खड़ी थी। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार लोग आए और बाइक की डिकी को तोड़कर थैले में रखे कागजात, आधार, पासबुक, लाइसेंस, 13 हजार नकद व एक जोड़ी कान की झुमकी चोरी कर भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बाइक सवार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।