बस्ती। दुबौलिया ब्लॉक क्षेत्र के भकरही ग्राम पंचायत में नवनिर्मित पंचायत भवन का हर्रैया के विधायक अजय सिंह ने बुधवार को लोकार्पण किया। भकरही ग्राम पंचायत में करीब 32 लाख की लागत से बने पंचायत भवन विधायक अजय सिंह ने लोकार्पण किया।
विज्ञापन
लाेगों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत में पंचायत भवन बन जाने से अब एक ही स्थान पर लोगों को सारी सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे अब लोगों को ब्लाक मुख्यालय, बिजली केंद्र सहित अन्य स्थानों पर लोगों को भाग दौड़ नहीं करनी पड़ेगी, सप्ताह में एक दिन अधिकारी आकर कक्ष में बैठ कर आप की समस्याओं का निराकरण करेंगे।