राजकीय महाविद्यालय, पचवस-बस्ती में दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। स्राेत विद्याल
- फोटो : gulmarg news
बस्ती। इंद्रासन सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय महाविद्यालय, पचवस-बस्ती में बुधवार को दो दिवसीय 32वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, गोरखपुर प्रो. उदयभान ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।
इसके बाद मार्च पास्ट एवं मशाल दौड़ के साथ क्रीड़ा प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। पहले दिन 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ तथा शाटपुट, डिस्कस थ्रो, लंबी और ऊंची कूद सहित विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ में छात्राओं में प्रथम स्थान गुंजन, द्वितीय स्थान नेहा यादव तथा तृतीय स्थान खुशबू ने प्राप्त किया। छात्रों में 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान अंकित यादव, द्वितीय स्थान सतिराम निषाद और तृतीय स्थान विनीत ने प्राप्त किया।
लंबी कूद में छात्राओं में नेहा यादव तथा छात्रों में अंकित यादव अव्वल रहे। डिस्कस थ्रो में छात्राओं में संजू और छात्रों में विनीत ने बाजी मारी। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका मोहित सोनी ने निभाई। उद्घोषक और संचालक के दायित्व का निर्वहन अरुण कुमार पाण्डेय ने किया। आमंत्रित प्रशिक्षक वेद मौर्या ने अपनी देख-रेख में छात्र-छात्राओं को नियमों से अवगत कराते हुए प्रतियोगिताओं का संचालन किया।