फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रधानों ने चुनाव कराने के लिए भेजा ज्ञापन

Tue, 19 May 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। रामनगर ब्लाॅक सभागार में अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष नीरज सिंह व ब्लाॅक अध्यक्ष पवन कुमार द्विवेदी उर्फ मंटू दूबे के नेतृत्व में प्रधानों ने ब्लाॅक सभागार में बैठक की। जिसमे प्रधानों की समस्याओं और ग्राम पंचायत चुनाव पर चर्चा की गई। इसके साथ मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्री मांग पत्र बीडीओ राजेश सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

प्रधानों ने कहा कि ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्ति की ओर है लेकिन पंचायत चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हुई है। ऐसे में प्रशासक व्यवस्था लागू होने की आशंका बढ़ गई है। चूंकि पूर्व में प्रशासक व्यवस्था लागू होने के दौरान ग्राम पंचायतों में अनेक प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हुई थी। ऐसे में पंचायत व्यवस्था एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रदेश में समय से पंचायत चुनाव कराए जाए। यदि समय से चुनाव कराना संभव न हो तो वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें