बस्ती। सोमवार को भीम युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू राव, प्रदेश अध्यक्ष अजय राव उर्फ प्रमोद के नेतृत्व में कमिश्नर कार्यालय परिसर में हत्या के एक मामले में धरना दिया। इसमेंे पैकोलिया थाना क्षेत्र के पैकोलिया पाली निवासी एक व्यक्ति को मुख्य अभियुक्त बनाए जाने की मांग किया। अनिश्चित धरने को सीओ सिटी के आश्वासन पर स्थगित कर दिया गया। कमिश्नर को दिए पत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू राव और अजय राव ने कहा कि पैकोलिया थाना क्षेत्र के पैकोलिया पाली निवासी तिलकराम की गत 8 अप्रैल को साजिशन हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पीड़िता की पत्नी दुर्गावती ने पति के हत्यारों में से मुख्य आरोपी का नाम मुकदमे में बढ़ाते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराते हुए गिरफ्तार कर सजा दिलाए जाने की मांग की, मगर कोई सुनवाई नहीं की गई। मांग किया कि धारा बढ़ाते हुए आरोपी की गिरफ्तारी करने के साथ ही मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कराया जाए। संवाद