फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पहली पाली में आठ और दूसरी में 80 केंद्रों पर हुई परीक्षा

Wed, 25 Feb 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में मंगलवार को काफी राहत महसूस की गई। महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा न होने के कारण परीक्षार्थियों की संख्या कम रही। इसीलिए सुबह की पाली में महज आठ केंद्रों पर परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

जबकि द्वितीय पाली में 130 में से कुल 80 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। सुबह की पाली में हाईस्कूल की परीक्षा नहीं हुई। इस दौरान आठ केंद्रों पर इंटरमीडिएट कृषि वनस्पति विज्ञान एवं कृषि अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा कराई गई। इसमें पंजीकृत 233 विद्यार्थियों में 225 उपस्थित हुए। जबकि आठ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसके अलावा द्वितीय पाली में 80 केंद्रों पर इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा कराई गई।
इसमें पंजीकृत 1534 में से 1448 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि, 86 परीक्षार्थी अनुपस्थित हो गए। काफी कम संख्या में विद्यार्थियों की परीक्षा होने के नाते सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की भागदौड़ कम देखी गई। इस दौरान कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों की लाइव निगरानी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें