छावनी। विक्रमजोत के पास हाईवे पर बेकाबू कार घर के सामने फर्नीचर की दुकान पर खड़े अधेड़ को टक्कर मारने के बाद आगे खड़े ट्राॅला में भीड़ गई। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, छावनी थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी अब्दुल कादिर (52) सोमवार की देर रात अपने घर के सामने फर्नीचर की दुकान पर खड़ा था। इसी बीच अयोध्या से बस्ती की तरफ से जा रही तेज रफ्तार कार उसके टक्कर मारते हुए हाईवे के किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा टकराई। घायल अब्दुल कादिर को परिवार के लोग इलाज के लिए सीएचसी विक्रमजोत ले गए, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद अयोध्या मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
अयोध्या में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी आसमा की तहरीर पर कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद