फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्से में डाक्टर ने तोड़ दिया मोबाइल पत्नी ने दर्ज कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गुस्से में डॉक्टर ने तोड़ दिया मोबाइल, पत्नी ने दर्ज कराया केस
विज्ञापन

ओपेक चिकित्सालय कैली में तैनात हैं जीडी यादव
बस्ती। किसी बात पर पत्नी से विवाद के बाद ओपेक चिकित्सालय कैली में तैनात चिकित्सक डॉ. गंगा दर्शन यादव ने मारपीट की और मोबाइल फोन तोड़ दिया। पत्नी की तहरीर पर डॉक्टर समेत दो लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि डॉक्टर की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

संतकबीरनगर के रतनपुर लुतुही निवासी डॉ. गंगादर्शन यादव वर्तमान में ओपेक चिकित्सालय कैली परिसर में रहते हैं। पत्नी साधना सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि डॉ. गंगादर्शन यादव व उनकी मां ने आपसी विवाद को लेकर उन्हें मारापीटा। अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने चिकित्सक व उनकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर जांच एसआई रामभवन प्रजापति को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें