गौर। बैरिहवा चौराहे से पैकोलिया के रास्ते गौर जाने वाले मार्ग की सूरत जल्द बदलने वाली है। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से 9.38 किलोमीटर लंबे मार्ग को सात मीटर चौड़ी सड़क बनाए जाने को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। जैसे ही शासन से धन स्वीकृत होता है की सड़क निर्माण कार्य चालू हो जाएगा।
गौर-पैकोलिया व शिवाघाट मार्ग की हालत काफी जर्जर है। इसी मार्ग से लोगों का जिला मुख्यालय सहित भानपुर के रास्ते सिद्धार्थ नगर,बलरामपुर व अमारी बाजार होते हुए विक्रमजोत के रास्ते अयोध्या,लखनऊ आना-जाना होता है। स्थानीय लोग लंबे समय से सड़क निर्माण के साथ चौड़ीकरण कराए जाने की मांग कर रहे थे। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता आरपी यादव ने बताया कि बैरिहवा चौराहे से गौर ओवरब्रिज तक सात मीटर चौड़ी सड़क बनाए जाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।