फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में टेंट हाउस कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में टेंट हाउस कर्मी की मौत
विज्ञापन

- परशुरामपुर क्षेत्र के पटखापुर के पास सोमवार देर रात हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के चौबीसवा-पटखापुर मार्ग पर सोमवार देर रात करीब दो बजे बाइक सवार टेंट हाउस कर्मी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गंभीर रूप से घायल शख्स को उपचार के लिए जिला अस्पताल अयोध्या ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान औरंगाबाद निवासी केशवराम वर्मा 40 पुत्र रोहित के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार केशवराम परशुरामपुर क्षेत्र के नागपुर में टेंट की दुकान करते थे। सोमवार देर एक जगह लगे टेंट की साइट से लौटकर घर वापस जा रहे थे। करीब ढाई बजे किसी ने फोन से सूचना दी कि चौबिसपा-पटखापुर मार्ग पर कोहराएं के पास वह हादसे का शिकार हो गए हैं। केशवराम अपनी पिता की दो संतानों में बड़े थे। घर पर उनकी पत्नी रिंकी के अलावा दो बच्चे पुत्र अरुण 14 व पुत्री अंतिमा 11 वर्ष हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष छावनी रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि केशव के शव का पंचनामा करा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना कैसे और किन परिस्थितियों में हुई। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें