फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल गुजर गए, नहीं खत्म हुआ स्वास्थ्य केंद्र खुलने का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
दस साल गुजर गए, नहीं खत्म हुआ स्वास्थ्य केंद्र खुलने का इंतजार
विज्ञापन

- 2011 में ही रौसिंघापार में बनकर तैयार हो गया था स्वास्थ्य केंद्र
नगर बाजार (बस्ती)। बहादुरपुर विकास खंड क्षेत्र के रौसिंघापार में निर्मित स्वास्थ्य केंद्र के खुलने का इंतजार दस साल बाद भी खत्म नहीं हुआ है। लिहाजा भवन के प्लास्टर उखड़ कर गिरने लगे हैं और परिसर में झाड़ियां उग आई हैं।
विज्ञापन

महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण के लिए 2011 में रौसिंघापार गांव में स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण हुआ, लेकिन इसके बाद से ही न तो यहां किसी की तैनाती हुई और न ही कोई इसकी देखरेख करने करने आया। देखरेख के अभाव में स्वास्थ्य केंद्र जर्जर हो गया है। खिड़की, दरवाजे टूटकर गिर रहे हैं। छत व दीवारों में दरारें पड़ने लगी हैं। प्लास्टर टूटकर गिर रहे हैं। पूरे परिसर में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। स्थानीय निवासी पंकज राव, राकेश, विजय, सुनील आदि ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें याद नहीं कि इस स्वास्थ्य केंद्र का कभी ताला खुला। यह बंद पड़ा है, जिसकी वजह से क्षेत्र के मरीजों को कई किलोमीटर दूर बहादुरपुर, मरवटिया सीएचसी या फिर जिला अस्पताल जाना पड़ता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पवन कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। जांच के बाद वस्तुस्थिति से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें